Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह एवं पैदल मार्च

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान को ठेस पहुंचाने को उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो अपमानजनक कार्रवाई की है उसके विरोध में शुक्रवार को शिवपुरी जिले के कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में पैदल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया  मार्च में जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी राष्ट्रीय ध्वज एवं भारत के संविधान की पुस्तक को लेकर आगे चले माधव चौक चौराहे से कांग्रेस जनों ने सत्याग्रह कर पैदल मार्च प्रारंभ किया यह मार्च सदर बाजार से निकाल कर  टेकरी गली में होकर नरहरि चौक पहुंचकर न्यू ब्लॉक में सहस्त्रबाहु चौराहा होते हुए मजेजी ब्रदर्स के पास से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पहुंचकर सत्याग्रह एवं मार्च का समापन किया गया बहाँ जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया गया और और दलित विरोधी ओछी मानसिकता के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हल्द्वानी में श्री खड़गे जी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए जो अपमान जनक कार्रवाई की गई इसकी घोर निंदा की और और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पैदल मार्च में भाजपा कि दलित विरोधी सरकार के खिलाफ और हल्द्वानी के अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग के नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में पूरे जिले से महिला पुरुष कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129