Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खरी_खरी: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से पहले व्यवस्था बनाने निकले कलेक्टर अर्पित वर्मा संग बीजेपी नेता, जनता बोली, जरा शिवपुरी के रेलवे स्टेशन की दोनों सड़कों की बदहाली भी देख डालिये, मंत्री जी करेंगे दौरा तो क्या मुंह दिखाओगे! कमला हेरिटेज वाली सड़क पर बहता नाले का पानी, हुई पूरी डेमेज, बस स्टैंड तरफ सकरी बनी ब्रिज के नीचे की सड़कें, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल तरफ की सड़क की हालत बेकार, परेशान होते हर दिन सैकड़ों लोग!

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। जिले के दौरे पर केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया आने वाले हैं इसके पहले गुरुवार को जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के साथ "महाराज स्पेशल नेताओं" की बैठक आहूत की गई। यहां तक कि कोलारस आदि जगह जहां कार्यक्रम होंगे जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, विधायक महेंद्र यादव, हरवीर सिंह सहित अन्य नेताओं ने दौड़ लगाई, अच्छी बात है समय पूर्व कमियां दूर होकर तैयारी होगी लेकिन आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री का दौरा निर्माणाधीन ब्रिज को देखने के साथ हाल ही में उद्घाटित रेलवे स्टेशन उन्नयन कार्य का अवलोकन भी करने जाने वाले हैं। यही कारण है कि नगर की जनता ने जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा सहित इन सभी नेताओं से अपील की है कि जरा तत्परता से रेलवे स्टेशन जाने वाले दोनों तरफ के खस्ताहाल मार्ग पर भी घूम आइए ? गहरे गड्ढे, गिट्टी, उनमें भरी कीचड़ और पानी के बीच आखिर जिले की जनता किस तरह रोजाना आती जाती है जरा घूमकर आइए ? 
न नवीन ब्रिज की तरफ की सड़क ठीक है न सर्किट हाउस की तरफ वाली
दुर्भाग्य की बात है कि रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली दोनों सड़क खत्म हो चुकी हैं। नवीन ओवर ब्रिज की तरफ बनी साइड लाइन की हालत बेहद खराब है। सबसे पहले तो ब्रिज के दोनों तरफ रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़कें बेहद सकरी बनाई जा रही है। दूसरी बात सिद्धि विनायक हॉस्पिटल की तरफ स्टेशन से आने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ी पड़ी है। जिससे लोग स्टेशन जाने वाली सड़क से आते जाते है जिससे जाम लगता है। यानि इधर से आपका सफर पूरा सुरक्षित होने की कोई गारंटी नहीं है।
दूसरी सड़क सर्किट हाउस से ग्वालियर बायपास से होकर रेल्वे स्टेशन जाती है इस कमला हेरिटेज साइड की सड़क भी खराब हालत में है इस पर दिन भर पानी बहता रहता है और गड्ढे नजर नहीं आते जिससे हादसे होते हैं और जब बारिश होती है तब किसी नाले को बंद कर बनाई गई पोश कॉलोनी की तरफ का पूरा पानी इस सड़क और बाकी का पानी नमो नगर कॉलोनी में होकर बहता है। कुल मिलाकर सड़क की हालत में तत्काल सुधार की जरूरत है। इतना ही नहीं रेलवे ने अभी तक काम शुरू नहीं किया जिसके चलते ब्रिज अधूरा पड़ा है उसका निर्माण तत्काल करवाना चाहिए। 
आप हर महीने आते रहिए महाराज, नगर में कुछ तो होता है सुधार
जनता का कहना है कि केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को हर माह नगर में आते रहना चाहिए जिससे कुछ तो सुधार हो सकता है। अब देखिए न छतरी के पास एक सीवर का गड्ढा खुला पड़ा था। रोज हादसे हो रहे थे इसी बीच केंद्रीय मंत्री का दौरा तय हुआ और phe ने तत्काल इस गड्ढे को बंद करवा दिया हालाकि महाराज का कार्यक्रम निरस्त हो गया था। 
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129