#makadhamakanews: तबाही का खुला निमंत्रण: बारिश में जानलेवा बने शहर के खुले चैंबर, कब जागेगा प्रशासन? छतरी के पास और कस्टमगेट पर मंडरा रहा खतरा, जनता बोली, कलेक्टर साहब ध्यान दीजिए! विकास के गड्ढों में दम तोड़ रही शिवपुरी की जनता
शिवपुरी। शहर में वैसे तो कई जगह इसी तरह सीवर के ढक्कन खुले हुए हैं। छतरी के गेट के पास बीच सड़क पर सीवर का चैंबर टूटा है और दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा हैवहीं शहर के कस्टमगेट स्थित खांराकुआं के पास बीच रोड पर खुला चेम्बर लगातार लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है। यहां सड़कें पहले से पूरी तरह खत्म हो चुकी जिनसे हादसे हो रहे है ऊपर से बारिश ने ये गड्ढा जानलेवा हो सकता है। पीएचई विभाग के अधिकारी सीवर योजना पर करोड़ों फूंकने के बाद न तो योजना शुरू करवा सके और न ही कोई मेंटिनेंस किया जा रहा। स्थानीय लोगों विवेक पाठक, अशोक गुप्ता, राकेश जैन, दीपक अग्रवाल आदि ने इसे तत्काल ठीक करवाने की गुहार कलेक्टर अर्पित वर्मा से लगाई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें