Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने की धमकी, एसपी से गुहार

शनिवार, 1 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र के झींगुरा में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति सत्तार खान और मुमताज बानो ने अपने ही बेटे समीर खान और बहू नूरी बानो के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। बुजुर्गों का आरोप है कि उनका बेटा-बहू उनके ही मकान पर जबरन कब्जा जमाए बैठे हैं और खाली कराने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित माता-पिता ने
एसपी से मकान खाली कराने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका यह भी आरोप है कि बेटा और बहू उनके प्रति क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते हैं। वे बहू के भाई (चांद खान) और बहन (अजरा बेगम) की बातों में आकर मारपीट पर आमदा हो जाते हैं और घर में क्लेश करते हैं। वे बुजुर्ग माता-पिता (आवेदकों) को खाने-खर्चे के लिए कोई सहायता नहीं देते हैं।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129