शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 16/08/2026 रविवार को अनोखी पहल महिला समिति द्वारा सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय विद्यालय सोन चिरैया होटल के पास में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री करण सिंह शाक्य जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती छाया धाकड़ जी (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) राजस्व विभाग और भारतीय विद्यालय स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री पवन कांत माहौर सर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया तदुपरांत समिति सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि वशिष्ठ अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया एवं अपनी कला कौशल और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षित शाक्य प्रथम स्थान स्तुति भार्गव दूसरे स्थान पर दिव्यांशी करारे तीसरे स्थान पर रहीं व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देव शाक्य पहले स्थान पर गरिमा शाक्य दूसरे स्थान पर कुश भार्गव तीसरे स्थान पर रहे। उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 501रू द्वितीय पुरस्कार 251रू तृतीय पुरस्कार 151रू की नगद राशि व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पेन समिति की ओर से भेंट किये गये।
कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यगण श्रीमती हेमलता माहौर, सुश्री मनीषा शाक्य, श्रीमती सोना चौरसिया,श्रीमती आरती शाक्य,श्रीमती संध्या शाक्य, श्रीमती रानी माहौर,श्रीमती कमलेश उच्चेनिया,श्रीमती ज्योति सिनोरिया, श्रीमती सविता शाक्य, सोनिया चौबे उपस्थित रहीं। अंत में समिति अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सिनोरिया द्वारा उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें