Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: क्षत्रिय महासभा की युवा एवं महिला इकाई गठित

रविवार, 16 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी की बैठक निर्माणाधीन क्षत्रिय भवन पर सम्पन्न हुई. जिसमे महासभा की भावी रूप रेखा पर मंथन कर आवश्यक निर्णय लिए गए. साथ ही महासभा की युवा इकाई, युवा वीरँगना इकाई एवं महिला इकाई क़े गठन क़े साथ महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. युवा इकाई में ग्रामीण जिलाध्यक्ष क़े पद पर जेक सोलंकी नरवर एवं युवा इकाई क़े अध्यक्ष पद पर शुभम पुंडीर को नामित किया गया इसी प्रकार युवा वीरांगना इकाई में अंजली परमार को अध्यक्ष एवं उमा बुंदेला को कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया एवं महिला इकाई में इंदिरा तोमर को अध्यक्ष एवं प्रीति वैस को कार्यबाहक अध्यक्ष नामित किया गया. नामित पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया गया. इस अवसर पर चतुर सिंह सेंगर द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया. आयोजन में काफ़ी संख्या में युवा जिले भर से पधारे. नामित पदाधिकारियों का सदन द्वारा अभिनन्दन कर शुभकामनायें दी गयी.
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129