Asian Leadership & Educators Award 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित
मुंबई। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के डायरेक्टर महिपाल अरोरा को प्रतिष्ठित “Outstanding School Leader of the Year – 2026” सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान समारोह 16 अगस्त 2026 को मुंबई स्थित Radisson Blu Mumbai International Airport, Andheri East में आयोजित Asian Leadership & Educators Award 2026 कार्यक्रम के दौरान हुआ। शिक्षा जगत से जुड़े विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी में महिपाल अरोरा को यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान पत्र में उनके अथक समर्पण, व्यापक अनुभव, उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा राष्ट्र और समाज के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे अमूल्य योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।
गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए महिपाल अरोरा की इस उपलब्धि को शिवपुरी के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
शिवपुरी से मुंबई तक शिक्षा के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि न केवल महिपाल अरोरा के नेतृत्व और समर्पण कीपहचान है, बल्कि शिवपुरी के लिए भी एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
सम्मान के बाद बड़ा बधाई का सिलसिला
सम्मान प्राप्त होने के बाद शिक्षा जगत, शुभचिंतकों और परिचितों ने महिपाल अरोरा को बधाई देते हुए उनकेउज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि इस तरह के सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करनेवाले शिक्षाविदों का उत्साह बढ़ाते हैं और विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में प्रेरणा देते हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें