Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: निखिल गुप्ता के होनहार सुपुत्र अयांश गुप्ता ने अंडर-10 वर्ग में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे स्वर्गीय सेठ सांवलदास गुप्ता के परिवार से एक अच्छी खबर आई है। उनके सुपुत्र मोहन मेडिकोज के संचालक मोहन गुप्ता के बेटे निखिल गुप्ता के होनहार सुपुत्र अयांश गुप्ता ने अंडर-10 वर्ग में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आर.के. मेमोरियल चेस एकेडमी, शिवपुरी द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया। ये प्रतियोगिता स्विस लीग पद्धति पर आधारित थी जो पांच राउंड में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के आयोजक कोच पवन वशिष्ठ, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, मोहन मेडिकल के संचालक दिनेश गुप्ता, विपिन शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव आदि ने नन्हे खिलाड़ी अयाश को बधाई दी।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129