Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी में 19 से 24 अगस्त तक इंडक्शन प्रोग्राम, कुलपति एवं पुलिस अधीक्षक सहित विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (UIT), राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), शिवपुरी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 19 से 24 अगस्त 2026 तक इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, तकनीकी सुविधाओं एवं विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति सहित विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचैन डोलकर भूटिया भी कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर सकती हैं। उनके द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन, साइबर सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दिए जाने की संभावना है।
इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, शैक्षणिक गतिविधियों एवं तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों के साथ संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास एवं उच्च शिक्षा के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
UIT RGPV शिवपुरी द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम उनके शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक एवं प्रभावी शुरुआत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129