Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिवपुरी शहर के अनेक इलाकों में कल दोपहर 12 से 1 बजे तक बंद रहेगी बिजली, इधर दूसरे कई इलाकों में कल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, नया पावर ट्रांसफार्मर होगा स्थापित

शनिवार, 22 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कई इलाकों में कल यानी 23 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर में एक घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, 33/11 केवी डाकबंगला उपकेन्द्र के अंतर्गत 5 प्रतिशत सुपरविजन योजना का कार्य किया जाना है। इस वजह से दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संबंधित फीडरों पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि आवश्यकतानुसार इस समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।
प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र और फीडर:
हॉस्पिटल फीडर
नवाब साहब रोड, कोर्ट रोड, बजरंग कॉलोनी, चन्द्रा कॉलोनी, हाथीखाना एवं आसपास का क्षेत्र।
न्यू ब्लॉक फीडर:
 गांधीपार्क, न्यूब्लॉक, आर्यसमाज रोड, टेकरी एवं आसपास का क्षेत्र।
शक्तिपुरम  खुडा फीडर:
 शक्तिपुरम खुर्द्, नई पुलिस लाईन, गौतम विहार, कौशरीनगर कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन के आसपास का क्षेत्र।
जलमंदिर फीडर
शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मोंट मार्केट एवं आसपास का क्षेत्र।
कमलागंज फीडर:
बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर के आसपास का क्षेत्र।
कोर्ट फीडर:
 कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आस पास का क्षेत्र आदि।
विवेकानंद फीडर:
विवेकानंद, पुराना टॉकीज, डी.जे. साहब की कोठी एवं आसपास का क्षेत्र।
कल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, नया पावर ट्रांसफार्मर होगा स्थापित
शिवपुरी शहर के कई बड़े इलाकों में कल यानी 23 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह से लेकर शाम तक पूरे 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड  के अनुसार, SSTD योजना के तहत 33/11 केवी बालाजीधाम उपकेन्द्र पर अतिरिक्त 3.15 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है। इस जरूरी काम के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।
प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र और फीडर:
हाउसिंग बोर्ड फीडर
मेडिकल कॉलेज, तालघरिया नगर, छर्चपुरा, द्वारिकापुरी कॉलोनी, न्यूदर्पण कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र आदि।
कत्थामिल फीडर
ठकुरपुरा, मगरौनी-धौआ, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र आदि।
एस.ए.एफ. फीडर
न्यू जज कॉलोनी, कत्थामिल एवं आसपास का क्षेत्र।
विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है। कार्य की स्थिति के अनुसार इस समय में थोड़ा-बहुत बदलाव किया जा सकता है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129