Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: काले कानूनों के खिलाफ जंतर मंतर पर विशाल जन आंदोलन, 21 अगस्त 2026 को

बुधवार, 19 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
" दिल्ली चलें - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा 
शिवपुरी। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि वर्तमान शासन प्रणाली को  लोकतंत्र कहें या कुछ और, जहां गरीब आदिवासी को आरक्षण का लाभ कभी नहीं मिलेगा। मोदी जी ने यह कोर्ट को बता दिया है। एस सी, एस टी कलेक्टर का लड़का गरीब की सीट ले सकता है, पर उसे हम सामान्य वर्ग की सीट के लिए बाध्य नहीं करेंगे। 
यह भारतीय लोकतंत्र का वो अमानवीय चेहरा है, जो पूंजीवाद की थाप पर नृत्य करता है, जहां अय्याश अमीर आरक्षण का लाभ लेते रहेंगे । यहां आरक्षण खत्म होने की बात नहीं कह रहा हूं। बस इतना कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री , गवर्नर ,कलेक्टर , एसपी, सांसद,विधायक ,मंत्री इनको आप सिर्फ सामान्य वर्ग में करने के लिए इनको सामान्य बनाइए। तभी पीछे जो पिछड़ रहे हैं, उनका नंबर आएगा । अब सरकार ने ऐसा कर दिया है कि गरीब गरीब ही रहेगा, 5 किलो चावल देकर उसको भिखारी पहले ही बना दिया है।जो गरीब परिवार धन के अभाव में, अपने परिवार के मृत सदस्य का अंतिम संस्कार भी चंदे के पैसे से करते हैं। दिल्ली जैसे शहरी क्षेत्र में रहने वाले अमीर, उसी वर्ग के गरीबों के संसाधनों को भोग रहे हैं। सरकार बड़ी शान से उन्हें भोगने की गारंटी दे रही है।  जिसका अमर शहीद भगत सिंह को डर था , वही हमारे देश में हो रहा है। हम सब एकजुट होकर काले कानूनों के खिलाफ जंतर मंतर पर आंदोलन में भाग लें । हिन्द जय भारत।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129