Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: नगर के आर्य समाज रोड की सड़क की तरह नालियां भी दुर्घटना की जनक, आए दिन हो रहे हादसे, लोग बोले, कलेक्टर साहब नगर पालिका के सीएमओ को भेजिए 39 वार्ड की परिक्रमा के लिए तब सुधरें शायद हालात

बुधवार, 19 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में न सिर्फ सड़कों की हालत खराब है बल्कि नालियां भी सीधे मौत को दावत देती दिखाई दे रही है। इधर नगर पालिका के जिम्मेदार सीएमओ यशवंत राठौर ने पदभार ग्रहण करने के बाद नगर परिक्रमा की या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन अगर अब तक सिर्फ कोठी या ऑफिस तक सीमित हैं तो उन्हें नगर के 39 वार्डों में जाकर अपनी आँखों से शहर की दुर्व्यवस्था देखनी चाहिए जिससे उनका निराकरण किया जा सके। उन्हें ये परिक्रमा बाइक या स्कूटर पर बैठकर करनी चाहिए जिससे पता लग सके कि जनता किन नारकीय हालात में जीने को मजबूर है।
फिलहाल हम बात कर रहे हैं शहर के अतिव्यस्त आर्यसमाज रोड की जिसकी हालत कस्टमगेट की दो और सड़कों की तरह बेहद खराब है। इस पर सड़क तो खराब है कि लेकिन नालियां भी दुर्घटना को दावत देती जान पड़ रही हैं। ठीक आर्य समाज मंदिर के सामने की नाली के ये ढक्कन पूरी तरह दुर्घटना के जनक बने हुए हैं जिनमें रोज कोई न कोई वाहन फंस जाता है जबकि इसी मार्ग से एम्बुलेंस, स्कूल की बस और कई कार आती जाती हैं। नगर के लोगों ने जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा से अपील की है कि वे नपा सीएमओ को नगर भ्रमण के लिए भेजे साथ ही मीडिया को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराए। 
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129