शिवपुरी। वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी संभाग द्वारा संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आगामी 23 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से होटल शगुन वाटिका, शिवपुरी में किया जाएगा। समारोह में शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर जिले के वैश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में विशेष रूप से उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही UPSC, PSC, NEET, IIT, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
🏆 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाएं 18 अगस्त तक अपनी जानकारी भेजकर समारोह में सहभागी बन सकती हैं।
प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा एवं जिलाध्यक्ष सिंघई अजीत जैन ने बताया कि संभागीय सम्मेलन में शिरोमणि संरक्षक श्री उमाशंकर गुप्ता जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सम्मेलन में शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर जिले की मुख्य इकाई, महिला इकाई एवं युवा इकाई के जिला व तहसील पदाधिकारी तथा संभाग में निवासरत प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
🤝 संगठन की मजबूती और समाजहित पर हुआ मंथन
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल के निवास पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, वैश्य समाज को और अधिक मजबूत एवं एकजुट करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, सेवा कार्यों तथा सामाजिक सरोकारों को नई गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिलाध्यक्ष अजीत जैन सिंघई, डॉ. रश्मि गुप्ता महिला संभाग प्रभारी, ज्योति अनिल डेंगरे महिला संभाग अध्यक्ष, रेखा अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष, राजेंद्र गुप्ता सेठ कार्यकारी जिलाध्यक्ष, मनोज जैन कॉवेसिंग कोषाध्यक्ष, महिला नगर अध्यक्ष शीला मित्तल, महिला नगर प्रभारी बबीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन न केवल समाज की प्रतिभाओं के सम्मान का अवसर होगा, बल्कि संगठन की एकजुटता, नई पीढ़ी को प्रोत्साहन और सामाजिक सेवा के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें