#mamakadhamakanews: 344.50 मीटर हुआ वाटर लेवल, जिले का सबसे बड़ा अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम अपनी कुल भराव क्षमता 346.25 मीटर के करीब पहुंचा
shivpuri शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील रोड स्थित जिले का सबसे बड़ा अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम अपनी कुल भराव क्षमता 346.25 मीटर के करीब पहुंच गया है। आज शुक्रवार सुबह 8 बजे तक डेम 344.50 मीटर भर चुका है। हालाकि समीपस्थ स्थित मड़ीखेड़ा बिजली निर्माण परियोजना की 60 मेगावाट की तीन मशीन से 20,20 मेगावाट यानि 60 मेगावाट का बिजली उत्पादन किया जाकर फिलहाल उसी रास्ते से जल निकासी बिजली निर्माण के बाद जारी है। इधर सिंध नदी में यदि पानी की निकासी तेज हुई तो डेम प्रबंधन गेट खोलने का निर्णय लेकर चेतावनी जारी कर सकता है। फिलहाल ऐसा नहीं है लेकिन आसार नजर आ रहे है कि राखी के मौके पर बाहर से आए भाई बहनों को मड़ीखेड़ा डैम का अदभुद नजारा देखने को मिल सकता है! ऐसा हमारा अनुमान है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें