Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: हर पल रहिये सतर्क, युवा व्यवसाई राहुल गर्ग को ठग ने जीजाजी बनकर किया फोन, 65 हजार का भेजा फर्जी स्क्रीन शॉट, होशियार राहुल ने टाली ठगी

सोमवार, 17 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सरकार लोगों की साइबर ठगों दे बचने के लिए हर दिन जागरूक कर रही है लेकिन ठग उतनी ही नई नई तरकीब इस्तेमाल करते हुए लोगों की खून पसीने से हुई कमाई को हड़पने के जतन करते हैं। ताजा मामला रविवार का है जब वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय गोविंद गर्ग जी के सुपुत्र राहुल गर्ग के पास एक फोन आया। बातचीत शुरू हुई तो सामने वाले ने राहुल को अपना साला बताते हुए कहा कि वह ताऊजी की बेटी गुड़िया का हसबेंड बोल रहा है। चुकीं गुड़िया कई साल पहले विदेश जा बसी और अब ताऊजी एवं राहुल के पिता भी इस दुनिया में नहीं तो संवाद की दूरी के चलते राहुल को लगा वास्तव में जीजाजी हैं। सो बातचीत शुरू हुई जिस पर जीजाजी बनाम साइबर ठग ने कहा कि राहुल उसके पास क्रेडिट कार्ड है जिसमें से 65000 रुपये उन्होंने राहुल को सेंड कर दिए हैं बदले में वह फोन पे से रिटर्न कर दे। इतना ही नहीं ठग ने फोन पे का स्क्रीन शॉट भी भेज दिया जो कुछ इस तरह का था। 
बकौल राहुल जबकि उसके खाते में कोई रुपए नहीं आए लेकिन जब उससे लगातार चेक करने और राशि वापिस की बातचीत की जाने लगी तो राहुल का शक पुख्ता हो गया कि ये परिचय की गली से कोई ठग है जो बातों में उलझाकर रुपए हड़पना चाहता है। बस फिर क्या था राहुल में जीजाजी के संबोधन के साथ बातचीत के पूरे मजे लिये और उसे परखा और वही हुआ जिसका डर था कि ठग एक सिम है या दो, एक मोबाइल है या दो जैसी चतुराई भरी बातें करने लगा। जब उसने फोन पे ओपन करने और वीडियो कॉल की कहा तब भी राहुल पूरी होशियारी से उसे बातों में उलझाए रहा। अंत में उसी का जैसा संदेश जब राहुल ने ठग को वापिस भेजा तो बोला, होशियार हो तुम और फोन काट दिया। 
जरा अलर्ट नहीं होता राहुल तो हो सकता था खाता खाली, रहिए सतर्क
उक्त घटना से ये सबक मिलता है कि कोई भी फोन अटेंड करें तो उलझन में न हों। पूरी चैतन्यता के साथ फोन पर बात करें। आजकल आवाज का ही नहीं आपका भी क्लोन बनाकर ठग करतूत को अंजाम देते हैं इसलिए सतर्क रहे। राहुल की होशियारी में उसे बचा लिया आप भी सतर्क रहिए। 
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129