#mamakadhamakanews: ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वाले 87 वाहनों के चालान काटकर वसूला ₹45,000 जुर्माना
gwalior ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर (यातायात) श्री सुजावल जगा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 1 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक संचालित की जा रही है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी कंपू डॉ. के.पी. तोमर, थाना प्रभारी झांसीरोड धनंजय शर्मा और थाना प्रभारी यातायात मेला अभिषेक सिंह रघुवंशी की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस चेकिंग के दौरान नियमों के विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने, हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती), सरकारी स्टीकर, पदनाम, मोनोग्राम, प्रतीक चिन्ह और वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के अंतर्गत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 51/177 में 61 चालान, धारा 100/177 में 16 चालान तथा धारा 144 में 09 चालानऔर हूटर का 01 चालान काटकर कुल 87 वाहनों पर कानूनी शिकंजा कसा गया। पुलिस ने इन नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों से कुल ₹45,000 का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला है। यातायात पुलिस ग्वालियर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें