Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: मानवता की मिसाल: शिवपुरी खरई निवासी दीवान चंदेल ने 93वीं और महेश धानुक ने 42वीं बार किया ग्वालियर जाकर रक्तदान, बचाई मरीज की जान

शनिवार, 8 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी/ग्वालियर। जय बजरंग समिति (खरई) के अध्यक्ष दीवान चंदेल ने एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने शिवपुरी से ग्वालियर जाकर कमला राजा अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीज तकत शाक्य के लिए रक्तदान किया। दीवान चंदेल का जीवन में यह 93वां रक्तदान था।
उनके साथ आए एक अन्य समर्पित रक्तदाता महेश धानुक ने भी इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाते हुए 42वीं बार रक्तदान किया। दरअसल, मरीज ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती था, जिसे रक्त की अत्यंत आवश्यकता होने पर इन युवाओं ने कमला राजा अस्पताल पहुँचकर ब्लड डोनेट किया और उसकी जान बचाई। इस सेवा कार्य के दौरान उनके साथ छोटू प्रजापति, संजय महेश और भारत धानुक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
हर साल मिलता है रेड क्रॉस से सम्मान
रक्तदान के क्षेत्र में इस पूरी टीम का जज्बा काबिले तारीफ है। मरीज कहीं भी हो—चाहे शिवपुरी, ग्वालियर हो या फिर राजस्थान का जयपुर और कोटा—ये रक्तदाता बिना देर किए मरीज की जान बचाने पहुँच जाते हैं। इनकी इन्हीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्व में जिला कलेक्टर भी इन्हें सम्मानित कर चुके हैं। साथ ही, रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा हर वर्ष इन्हें प्रमाणपत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है। अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने इस सराहनीय कार्य के लिए सभी रक्तदाताओं का आभार मानकर उन्हें दुआएं दीं।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129