* भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला संपन्न
* हर घर तिरंगा यात्रा को जन आंदोलन बनाये: डॉ नापित
शिवपुरी। तिरंगा यात्रा केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नही बल्कि राष्ट्र भक्ति,सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता को जन जन तक पहुंचाने का अभियान हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा मे तेजी से आगे बढ़ रहा हैं,आर्थिक प्रगति के साथ साथ राष्ट्र के संस्कार,संस्कृति और देशभक्ति की भावना को भी समान रूप से सशक्त करना आवश्यक हैं।
उक्त बात आज शिवपुरी के नक्षत्र होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला बैठक एवं कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला भाजपा के अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कही बैठक को जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रदुमन सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप से सम्बोधित करते हुए कहाँ की हर घर तिरंगा यात्रा को सभी मिलजुल कर और समाजसेवी संस्थायो के सहयोग से हर घर मे और हर बूथ स्तर पर तिरंगा फहराये। इससे पूर्व मंचासीन सभी अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुषो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे ने संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में जिला प्रभारी श्री नंदकिशोर नापित जी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा जिसमे बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल एवं जिला स्तर पर हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज लगाना हैं और 16 अगस्त से फरवरी 2027 तक संत रविदास जी के कार्यक्रम चलेंगे हमें सभी पार्टी कार्यक्रम मे शामिल होना हैं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही माननीय प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए एवं अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक का संचालन के पी परमार ने किया जबकि आभार व्यक्त योगेंद्र रघुवंशी ने किया
इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
सशक्त संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और समर्पित भाव से जनसेवा—यही हमारी संगठनात्मक शक्ति का आधार है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर विधायक श्री देवेंद्र जैन जी, श्री रमेश प्रसाद खटीक जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री धैर्यवर्धन शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा जी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेंद्र बिरथरे जी, पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश खटीक जी, पूर्व मंत्री श्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी जी, जिलामहामंत्री के पी परमार,लवलेश जैन,योगेंद्र रघुवंशी,सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार, उपाध्यक्ष गोपाल पाल, पवन जैन ps, संदीप माहेश्वरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवंगीकर, जिला मंत्री नीरज तोमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन, सोनू रजावत सह कार्यालय प्रभारी, हरिशंकर दुबे, दीपा बंसल सहित पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें