Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: हम नहीं सुधरेंगे, कल सब्जी मंडी के सामने से हटाए थे ट्रैफिक पुलिस ने हाथ ठेले, आज फिर लगे नजर आए, शहर भर में जाम के जनक बने बेतरतीब लगने वाले हाथ ठेले

शनिवार, 8 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कल शुक्रवार को कोर्ट रोड सब्जी मंडी के सामने से ट्रैफिक पुलिस ने ठेले हटाए थे जिससे दो पहिया वाहन पार्किंग खाली रहे और बीच सड़क पर जाम न लगे लेकिन आज शनिवार को जब धमाका न्यूज की टीम हालात देखने निकली तो देखा कि कल हटाए ठेले आज फिर लगे हुए थे। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन कोर्ट रोड को आदर्श बनाने की बात कहता है लेकिन एक कदम अभी तक नहीं उठाया गया। न पर्किंग जॉन बने और न कोई रूपरेखा। 
ठंडी सड़क जाने के रास्ते पर भी लगते हैं उनके ठेले जिनकी अंदर दुकान भी है
आपको बता दें कि कोर्ट रोड के ट्रैफिक का दवाब ठंडी सड़क और राजेश्वरी रोड से जुड़कर कम किया जा सकता है लेकिन सब्जी मंडी से होकर नाई की बगिया होकर राजेश्वरी रोड जाने और ठंडी सड़क को जाने वाली सड़क पर भी सब्जी के ठेले लगाए जाते हैं जिससे रास्ता जाम रहता है। इन ठेलों वालों में से कुछ की दुकान भी मंडी में अंदर संचालित हैं लेकिन फिर भी ठेले लगाते हैं। इनको हटाया जाना चाहिए।
उधर दूसरी सड़क पूरी कब्जे में कर ली
ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह की तीसरी पारी शिवपुरी में है इसलिए उन्हें याद होगा कि तत्कालीन एसपी राजेश सिंह चंदेल के समय कोर्ट रोड सब्जी मंडी से ठंडी सड़क के रास्ते को खाली करवाया गया था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की दिखावटी कार्रवाई के फेर में ये सड़क फिर आलू प्याज वालों के कब्जे में है जबकि इनकी दुकानें मौजूद है फिर भी ये हाथ ठेले लगवाकर सड़क को बंद किए रहते है जबकि इस रस्ते का उपयोग ठंडी सड़क जाने के लिए सीधे टेकरी से करवाया जा सकता है। 
कमलागंज की मंडी की दुकानें खाली, हाथ ठेले थीम रोड घेरकर लगते
शहर में हाथ ठेलों ने ट्रैफिक व्यवस्था की कमर तोड़ रखी है कमलागंज की सब्जी मंडी में अंदर दुकान खाली रहती है लेकिन बाहर सड़क पर हाथ ठेले थीम रोड घेरे रहते है जिससे जाम लगता है और कभी कोई सड़क हादसा भी हो सकता है।
नगर पालिका से होता था हाथ ठेलों का पंजीयन, अब सब बंद
नगर में कितने हाथ ठेले हैं इसकी पंजीयन के बाद नेम प्लेट बनती थी जो ठेलों पर लगती थी लेकिन अब जबकि इसकी पूरी तरह आवश्यकता है नगर पालिका कोई काम नहीं करती। जिसके नतीजे में शहर ठेलों के हवाले हो गया है और किसी भी रस्ते से गुजरिए जाम के सिवाय कुछ नजर नहीं आता। 
हरे रंग लगे हैं शिवपुरी में अधिकारी बार बार आते तबादला करवाकर शिवपुरी लेकिन नतीजा ढाक के 3 पात
शिवपुरी में शायद हरा रंग लगा है इसीलिए कई अधिकारी बार बार शिवपुरी ट्रांसफर लेकर आते हैं। चलो कोई हर्ज भी नहीं होना चाहिए बल्कि इन्होंने सब कुछ देखा होता है तो उम्मीद रहती है कि बड़ा परिवर्तन देखने मिलेगा लेकिन नतीजा ढाक के 3 पात रहता है और इधर बद किस्मत एसी की नेता देखने सुनने तैयार नहीं रहते। न विधायक को नगर से कोई सरोकार और नगर पालिका में तो अध्यक्ष पार्षदो की 5 साल आरोप प्रत्यारोप में निकल चले। बेचारी जनता आस लगाकर शहर के विकास की तरफ देख रही है। 


















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129