*राशन न देने की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही- विक्रेता को पद से हटाया
शिवपुरी, 8 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत शुक्रवार 7 अगस्त से खनियाधाना, पिछोर से हुई। इसी दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के सामने ग्रामीणों ने एक राशन वितरक की स्वीकृत जड़ी। आज कलेक्टर ने अधिकारियों को अधीनस्थ कार्यालय एवं विभिन्न संस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए।
कहा कि शासन के निर्देशानुसार इस अभियान के तहत सभी अधिकारी फील्ड में निरीक्षण करें साथ ही शिकायत की सत्यता परखें। दरअसल जब गत दिवस जनपद पंचायत खनियाधाना में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया तभी नगर परिषद खनियाधाना के वार्ड क्रमांक 1 और 10 के उपभोक्ताओं ने राशन विक्रेता श्री सरदार सिंह परिहार के विरूद्ध गंभीर शिकायत की। उपभोक्ताओं ने बताया कि विक्रेता द्वारा धोखाधड़ी से उनकी उंगलियों के निशान और आईडी ले ली जाती है और अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता।
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर उपायुक्त सहकारिता सुधीर कुशवाहा द्वारा निरीक्षण किया गया और जब निरीक्षण में कमियां पाई गई और शिकायत सही पाई गई।तब तत्काल कार्यवाही करते हुए विक्रेता श्री सरदार सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन संवाद कर स्थानीय स्तर पर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। जिले में इस अभियान की शुरुआत खनियाधाना विकासखंड से की गई खनियाधाना में जनसंवाद और उद्यम संवाद का आयोजन किया गया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें