Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिवपुरी पब्लिक स्कूल में किया गया अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन किया गया।
शिवपुरी पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में हर साल की तरह इस साल भी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर जी और प्राचार्य कीर्ति गाला के स्वागत और  सरस्वती पूजन से हुई।
इस अवसर पर विद्यालय की 18 सदस्यीय स्टूडेंट्स काउंसिल का गठन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को badges पहनाकर अलंकृत भी किया गया। विद्यालय की हेड गर्ल के रूप में कक्षा बारहवीं की सुश्री गार्गी शर्मा और हैडबॉय के रूप में कक्षा बारहवीं के ही प्रिंस किरार का चयन किया गया। जिन्होंने धन्यवाद भाषण के साथ सभी के प्रति आभार प्रस्तुत किया और साथ ही साथ अपने-अपने  ध्वज के साथ खड़े सदन के अर्धव्रताकार घेरे में खड़े सदन के कप्तान के साथ deputy head girl (खुशबू धाकड़ ) और deputy head boy (अजय यादव) और भी अन्य सदस्य कक्षा 1 से 12 तक के कक्षा प्रतिनिधि, खेल, मैगजीन, स्पोर्ट्स आदि के कप्तानों को badges प्रदान किए गए। और इन सभी को प्राचार्य महोदया के द्वारा शपथ भी दिलाई गई, समारोह का समापन स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर जी और प्राचार्य महोदया कीर्ति गाला के उत्साहवर्धक भाषण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129