#mamakadhamakanews: शिवपुरी में जिला स्तरीय मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज कल 7 अगस्त को होगी, 226 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
shivpuri शिवपुरी। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला शिवपुरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला स्तरीय मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज-2026 का आयोजन कल यानी 07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्थानीय 'प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) शिवपुरी' में आयोजित की जाएगी। इसमें मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, आध्यात्म, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।इस क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिवपुरी जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 226 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। तय समय सारणी के अनुसार, पंजीकृत विद्यार्थियों को कल सुबह 09:00 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर रोल नंबर और कक्ष आवंटन की प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। इसके बाद सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (2 घंटे) जिला स्तरीय लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित होंगे और शीर्ष 06 टीमों के बीच दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुरस्कार स्वरूप टूर पैकेज दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम उसी दिन शाम 04:30 बजे से 05:30 बजे तक संपन्न होगा। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे पंजीकृत 03 श्रेष्ठ प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की टीम को कल सुबह 8:00 बजे तक पीजी कॉलेज शिवपुरी भेजना सुनिश्चित करें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें