Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स ने किया जोन चेयरपर्सन्स का समारोह आयोजित कर भव्य सम्मान

बुधवार, 5 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आशुतोष वशिष्ट द्वारा नियुक्त जोन चेयरपर्सन्स लायन पुनीत गोयल एवं लायन सौरभ जैन सांखला का हुआ अभिनंदन
शिवपुरी, 4 अगस्त 2026
लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-E1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आशुतोष वशिष्ट द्वारा नवनियुक्त जोन चेयरपर्सन्स के सम्मान में लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स के तत्वावधान में एक भव्य फेलिसिटेशन समारोह का आयोजन शिवपुरी में किया गया।

कार्यक्रम में लायन पुनीत गोयल एवं लायन सौरभ जैन सांखला_ को पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट की सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं नई दिशा मिलेगी।
वक्ताओं ने कहा कि शिवपुरी के लिए यह गर्व का विषय है कि नगर के दो सदस्य एक साथ जोन चेयरपर्सन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त हुए हैं। यह शिवपुरी में लायनिज़्म की सक्रियता और समर्पण का प्रतीक है।
इस गरिमामय अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन सीए अखिल गोयल, सचिव लायन शांतनु जैन, कोषाध्यक्ष लायन सेतु अग्रवाल के साथ-साथ लायन गौरव खंडेलवाल, लायन गोपेंद्र जैन, लायन सूरज बंसल, लायन सत्यनारायण अग्रवाल, लायन अनुज गोयल, लायन संदीप अग्रवाल, लायन राघव राठी, लायन कपिल सहगल, लायन गजेंद्र शिवहरे, लायन पवन जैन, लायन अमन चौधरी, लायन संजीव ढींगरा, लायन अर्पित बंसल, लायन महेश हरियाणी एवं लायन सुनील बिसानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण, शुभकामनाओं एवं हाई-टी के साथ हुआ। अंत में लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स ने दोनों नव-नियुक्त जोन चेयरपर्सन्स के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129