Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: परशुराम मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का हुआ आयोजन

बुधवार, 5 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भृगुवंशम परिवार द्वारा परशुराम मंदिर, फिजिकल रोड पर मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्री हनुमान जी का स्मरण किया।
कार्यक्रम में पंडित महेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष,  चंद्र कांत मिश्रा अनिल  दुबे, पंडित रामस्वरूप भार्गव, पंडित नंदकुमार भार्गव पंडित कैलाश नारायण भार्गव सेवानिवृत्ति हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम नारायण दुबे जी एवं रामेश्वर भार्गव लक्ष्मी नारायण मिश्रा एवं मंदिर के पुजारी जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से भगवान श्री हनुमान जी की आरती की। आरती के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया, जिसे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। कार्यक्रम भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129