शिवपुरी। टैक्स प्रोफेशनल बार एसोसिएशन, शिवपुरी की सामान्य बैठक दिनांक 15 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया तथा उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों की सर्वसम्मति से नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
अध्यक्ष| एड. हनुमंत नेवास्कर
वरिष्ठ उपाध्यक्ष| एड. महेश कुमार गुप्ता
उपाध्यक्ष| एड. छाया बंसल
सचिव| एड. सौरभ मित्तल
सहसचिव| एड. अंकित जैन
नवीन कार्यकारिणी के गठन पर एसोसिएशन के संरक्षक एड. राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं एड. के.सी. जैन सहित वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्यों एड. पवन जैन, कर सलाहकार पारस जैन, एड. पी.सी. जैन, एड. पीयूष जैन, एड. आयुष अग्रवाल, एड. अनुराग अग्रवाल, एड. शैंकी मंगल, एड. दिलीप श्रीवास्तव, एड. पीयूष पदम जैन एवं एड. सौरभ गर्ग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें