भौंती। आज विद्यालय सनशाइन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देशभक्ति के माहौल के बीच एक विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछले वर्ष आयोजित हुई 'गीता ओलंपियाड' परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में रानी साहू ने प्रथम स्थान, जानवी रजक ने द्वितीय स्थान तथा आदित्य पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया। अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी और उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में गीता ओलंपियाड के पदाधिकारी मध्य भारत सह-संयोजक श्री नरेंद्र गुप्ता, स्वाध्याय मंडल भौती के कोष प्रमुख श्री राम प्रकाश गुप्ता, स्वाध्याय मंडल भौती के संयोजक श्री मोहन गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पवन गुप्ता एवं परीक्षा प्रमुख मिंटू सेन विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधानाचार्य श्री पवन गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को गीता के जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें