शिवपुरी। दिनांक 16.08.2026 को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल शिवपुरी में "संडे ऑन साइकिल" रैली का भव्य आयोजन श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता फैलाना था।
रैली का नेतृत्व उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा किया गया जिसमें अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। रैली में प्रतिभागियों ने तिरंगा और फिट इंडिया के बैनर के साथ साइकिल चलाते हुए फिटनेस और स्वस्थ भारत का संदेश दिया। रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। दूरसंचार वाहिनी के जवान इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।"
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें