Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम

रविवार, 16 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी (मध्य प्रदेश), 16 अगस्त 2026। श्री राजेश कुमार चौधरी, उप महानिरीक्षक, आईटीबीपी के निर्देशन में तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भोपाल के समन्वय से संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, आईटीबीपी, शिवपुरी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे तथा शिवपुरी शहर में आयोजित साइकिल रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129