Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा बोले, लगातार वर्षा जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील, जलभराव वाले स्थान, उफनती पुल पुलिया, रपटों और जलभराव वाले रेलवे अंडरपास को पार न करें

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। जिले में लगातार जारी बारिश  के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री Arpit Verma IAS ने जिलेवासियों से जल भराव वाले स्थानों पर न जाने की अपील की है। 
मानसून के दौरान नदियों, नालों, बांधों, तालाबों, झरनों,  स्टॉप डैम और कॉजवे (पुलिया), रेलवे अंडरपास जैसे जल भराव वाले स्थलों पर जलस्तर अप्रत्याशित रूप से तेजी से बढ़ता है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना और जान-माल की हानि से बचाव के लिए नागरिक पूरी तरह सतर्क रहें और नदियों के घाटों, रपटों, रेलवे अंडरपास, बांध के डूब व केचमेंट एरिया, पिकनिक स्पॉट्स, वाटरफॉल्स, गहरे जलभराव वाले गड्ढों, दूर-दराज के जंगलों और निचले इलाकों में घूमने, पार्टी करने, पिकनिक मनाने, तैराकी/नहाने या मोबाइल से फोटो-वीडियो और रील्स बनाने जैसे अनावश्यक आवागमन से सख्त परहेज करें।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत जिला प्रशासन, पुलिस, नगरीय निकायों और आपदा प्रबंधन की टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है, जो निचले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी रख रही हैं। नागरिक  रपटों, पुलियाओं, रेलवे अन्डरपास और तेज बहाव वाले पानी को पार करने का जानलेवा जोखिम बिल्कुल न उठाएं। विशेष रूप से अभिभावक बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा जलभराव के दौरान बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और ढीले तारों से उचित दूरी बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें—आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
#shivpuri
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129