* विद्युत उपभोक्ताओं की संतुष्टी ही कम्पनी का लक्ष्य : श्री जे.एन. नागर
शिवपुरी मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दिनांक 18.08.2026 को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, चांदबढ, भोपाल के चेयरमेन श्री जे.एन. नागर, एवं फोरम के सदस्य श्री पी.के. जैन, श्री दिलीप मेधानी, श्री गिरिश शर्मा श्री गजेन्द्र अहिरवार की उपस्थिति में एक दिवसीय विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतो के निराकरण हेतु आयोजित एक दिवसीय शिविर का आयोजन कम्पनी के बानगंगा शिवपुरी स्थिति मीटिंग हॉल मे सम्पन्न हुआ ।
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में शिवपुरी जिले के लगभग आधा सैकडा पीडित विद्युत उपभोक्ताओ ने फोरम के चेयरमेन एवं सदस्यों के सामने उपस्थित होकर अपनी-अपनी शिकायते बताई, जिसमे से अधिकतर विद्युत उपभोक्ताओ की शिकायतो का फोरम के चेयरमेन एवं सदस्यों ने शिविर में उपस्थित (सं.सं.) वृत्त शिवपुरी के श्री दिनेश सुखीजा, महाप्रबंधक, श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, श्री अमितेश अर्श, उपमहाप्रबंधक को उनके क्षेत्रांतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्तओ की शिकायतो के सम्बंध में कम्पनी नियमानुसार निर्देशित किया जाकर, मौके पर ही निराकरण कराया जाकर उन्हे संतुष्ट किया गया। कुछ विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतें फोरम द्वारा पंजीकृत कराकर शीघ्र निराकरण हेतु उपस्थिति स्थानिय अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये ।
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में वृत्त स्तरीय गठित विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष श्री राजेश दुशाद, समिति के सदस्य श्री भागीरथ वर्मा, श्री बी.सी.अग्रवाल, श्री सुरेश उपाध्याय, एवं श्री मनोज गोयल, प्रभारी अनुभाग अधिकारी, श्री ललित शर्मा, श्री रविसेन, एक दिवसीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर सम्पन्न ऑपरेटर भी उपस्थित रहे।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें