शिवपुरी। यातायात पुलिस द्वारा आज थाना यातायात पर ऑटो यूनियन की बैठक ली। आए दिन मिल रही मनमाना किराया वसूली की शिकायतों को लेकर यह बैठक ली गई।
जिसमें सभी ऑटो चालकों को परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई किराया सूची का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है एवं यह भी निर्देश दिए गए किप्रत्येक ऑटो चालक परिवहन विभाग द्वारा जारी सूची को अपने ऑटो में चस्पा करें जिससे जनता को पता चल सके की किराए की सही दर क्या है।
यातायात प्रभारी रणवीर यादव द्वारा सभी ऑटो पर किराया सूची चस्पा की गई एवं सभी ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिए कि समस्त ऑटो चालक दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे नहीं करने पर संबंधित ऑटो चालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी ने शहर की जनता से भी आग्रह किया है कि वे किराया सूची चश्मा ऑटो में ही सफ़र करें ।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें