शिवपुरी। रेडीमेड एवं होजरी संगठन की वार्षिक गोट एवं जनरल मीटिंग का आयोजन आज नक्षत्र गार्डन में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
बैठक के दौरान संगठन के चुनाव भी संपन्न हुए, जिसमें नितिन जैन (टिंकल) को अध्यक्ष, सत्यनारायण अग्रवाल सुरभी को सचिव एवं अमन गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष राजू हरियाणवी एवं सचिव राधे गुप्ता सहित पूरी टीम को वर्षभर संगठन के लिए किए गए सफल एवं सराहनीय कार्यों के लिए बधाई दी गई। सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रदीप गोयल द्वारा किया गया। उनके प्रभावी संचालन ने पूरे कार्यक्रम को गरिमामय एवं व्यवस्थित बनाए रखा।
मीटिंग के उपरांत सभी सदस्यों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने आत्मीयता के साथ आनंद लिया। आपसी भाईचारे, एकजुटता और सौहार्द के साथ संपन्न हुई इस वार्षिक बैठक ने संगठन की मजबूती और नई कार्यकारिणी के प्रति विश्वास को और मजबूत किया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें