Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम शिविर 18 अगस्त 2026 को लगेगा बाणगंगा बिजली कार्यालय पर

सोमवार, 17 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम शिविर 18 अगस्त 2026 को बाणगंगा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर आयोजित किया जा रहा है। अध्यक्ष विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम भोपाल के पत्र क्रमांक 196 दिनांक 29.07.2026 द्वारा जारी निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत/व्यथाओं की सुनवाई तथा निपटान हेतु दिनांक 18.08.2026 को समय दोपहर 12.00 से 4.00 बजे तक शिविर का आयोजन विद्युत कम्पनी के बानगंगा शिवपुरी स्थित मीटिंग हॉल में किया जा जायेगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपने शिकायती आवेदन दोपहर 12.00 बजे से 300 बजे तक फोरम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में विनिमय की कण्डिका 32 के परिपालन में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, चांदवड, भोपाल से पधारे हुये वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा पीडित विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों (विद्युत अधिनियम की धारा 126, 136, से 139, 161 एवं बकाया राशि की वसूली, जहाँ बिल की गई राशि विवादित न हो को छोडकर) की सुनवाई की जावेगी।
विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है, कि वे अपनी विद्युत सम्बंधी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन प्रस्तुत कर शिकायतों का निराकरण करा सकते है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129