Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन

सोमवार, 17 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 17 अगस्त 2026। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा सोमवार को शिवपुरी में श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना एवं रैली का आयोजन किया गया। इसके उपरांत भारतीय मजदूर संघ के संभागीय मंत्री श्री राजन नायर, जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू धाकड़ एवं जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में शाम 5:30 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न विभागों से संबंधित 53 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तथा जिला स्तरीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर, जिला शिवपुरी के नाम सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए निगम-मंडल बनाए जाने, प्रदेश के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किए जाने, किसान मित्र आत्मा परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2013 से 2019 तक कार्यरत रहे किसान मित्र एवं दीदियों को पुनः सेवा में बहाल किए जाने, संविदा कर्मचारियों के लिए संविदा नीति-2023 को सभी विभागों में लागू किए जाने तथा पूर्व में लागू 70, 80 एवं 90 प्रतिशत स्टाइपेंड व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग की गई।
इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा सुपरवाइजर का मानदेय बढ़ाने, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षकों की पदोन्नति करने, आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को प्रतिमाह वेतन भुगतान करने तथा बिजली विभाग में लंबे समय से व्याप्त वेतन विसंगति को दूर करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
ज्ञापन में उच्च शिक्षा प्राप्त संयंत्र सहायकों को कनिष्ठ अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर नियुक्त किए जाने की मांग भी शामिल रही।
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सभी 13 आनुषंगिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक श्रमिकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता, तब तक संगठन द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन एवं प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजमेर सिंह यादव, रामस्वरूप श्रीवास्तव, राकेश भटनागर, गोविंद शर्मा, सतीश श्रीवास्तव (पेंशनर्स एसोसिएशन), सुधीर मिश्रा (नगर निगम नगरपालिका महासंघ), श्रीमती मंजू धाकड़ (महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ), सुश्री हरभजन कौर, राजेंद्र पिपलौदा, अरविंद सड़ैया, पुरोहित जी (म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ), श्रीमती साधना पाठक, श्रीमती शोभा आहूजा (आंगनवाड़ी सहायिका संघ), अरविंद भार्गव (सोशल ऑडिट संघ), बनवारी धाकरे (ऑटो रिक्शा यूनियन), श्रीमती अंजू यादव (आशा, ऊषा एवं आशा सुपरवाइजर संघ), विजेंद्र कुशवाह (भारतीय डाक कर्मचारी संघ) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129