Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में हुआ शिवपुरी पुलिस का सृजन संवाद कार्यक्रम

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में शिवपुरी पुलिस का "सृजन संवाद" कार्यक्रम संपन्न हुआ। नई पीढ़ी को कानून की समझ, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास, साइबर अपराध, संविधान तथा कानून व्यवस्था सहित अपराधों से बचाव की जानकारी देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस स्कूल शिक्षा विभाग एवं यूएनएफपीए के संयुक्त सहयोग से संचालित सृजन संवाद योजना का शुभारंभ शासकीय जिला उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 शिवपुरी में किया गया 
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनाना है पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर  भूटिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री विवेक श्रीवास्तव  ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरडी प्रजापति ने कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें भारतीय संविधान नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों आत्मरक्षा, बाल  अधिकार, किशोर अवस्था एवं समस्याएं, जुबेनाईल जस्टिस एक्ट ,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम ,रोड सेफ्टी ,साइबर सुरक्षा तथा नारकोटिक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी 
श्री प्रजापति ने विद्यार्थियों से कहा कि बदलते समय में केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि कानून की जानकारी डिजिटल सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी भी आवश्यक है श्री आरडी प्रजापति ने काम ,क्रोध ,लोभ ,मद ,मोह पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उदाहरण देते हुए समझाया कि क्रोध पर हमेशा काबू रखना चाहिए , ट्रैफिक जाम के बारे में बताते हुए आपने कहा ट्रैफिक जाम तभी होता है जब अपनी लाइन से हटकर व्यक्ति आगे निकलने का प्रयास करता है इस स्थिति को सभी को समझना चाहिए  प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जागरूक विद्यार्थी ही सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर ठगी ऑनलाइन अपराध और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सतर्क रहने की अपील की तथा रक्षित निरीक्षक श्रीमती गायत्री इटोरिया द्वारा बताया गया कि सृजन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता ,न्याय की समझ विकसित करना तथा पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है श्रीमती इटोरिया ने सभी बच्चों से जीवन में अपने लक्ष्य को निर्धारित करने हेतु  जागरूक किया  इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती ,सूबेदार भानु प्रताप सिंह सिकरवार शिक्षक श्री गिरीश शर्मा,श्री अनिल रावत, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, श्री दीप  ओझा , श्रीमती हेमलता भारद्वाज श्रीमती पूनम गर्ग  मास्टर ट्रेनर श्री हरिओम शर्मा ,श्री गोविंद धाकड़ एवं बड़ी संख्या में शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से सृजनात्मक कार्यों हेतु जागरूक किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उत्कृष्ट विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती स्वाति बांझल द्वारा किया गया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129