Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शतरंज की बिसात पर मायुराज रावत और अयांश गुप्ता ने मारी बाजी

सोमवार, 17 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आर.के. मेमोरियल चेस एकेडमी, शिवपुरी द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्विस लीग पद्धति पर आधारित पांच राउंड की इस प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में मायुराज रावत और अंडर-10 वर्ग में अयांश गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के पहले राउंड में अंडर-19 वर्ग में मायुराज रावत ने कार्तिक को, प्रद्युम्न दीक्षित ने अर्पित सिंह को तथा आरना गोसाई ने मनिकेत बघेल को पराजित किया। वहीं अंडर-10 वर्ग में अयांश गुप्ता ने पृथ्वीराज सिंह सिकरवार को, रियांश शुक्ला ने हार्दिक जैन को तथा कौशल नामदेव ने श्रेयांश शुक्ला को हराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार मणिका शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने वाला बेहतरीन खेल है।
प्रतियोगिता में बेस्ट गर्ल्स का पुरस्कार आरना गोसाई, प्रोत्साहन अवार्ड गुना से आए तुषार जैन, यंगर बॉय का पुरस्कार वेदांश त्रिवेदी तथा यंगर गर्ल्स का पुरस्कार तेजस्विनी रोंगली को प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री प्रदीप सिंह सिकरवार, रुपेश शुक्ला एवं श्री के.के. शिवहरे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर गुना से आईं श्रीमती विनीता जैन, पत्रकार श्री राज शर्मा, फोटोग्राफर श्री विवेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शतरंज प्रेमी उपस्थित रहे।
परिणाम इस प्रकार है:-
*अंडर-19*
प्रथम -मायुराज रावत
द्वितीय- हर्ष जयंत 
तृतीय - प्रद्युम्न दीक्षित 
बेस्ट गर्ल - आरना गोसाई 
*अंडर-10*
प्रथम - अयांश गुप्ता 
द्वितीय - कौशल नामदेव 
तृतीय - रेयांश शुक्ला 
एनकरेंजमेंट अवार्ड - तुषार जैन 
यंगेस्ट गर्ल्स - तेजस्वीनी रंगोली  
यंगेस्ट बॉय - मेदांश त्रिवेदी।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129