Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी के इंडक्शन प्रोग्राम में कुलपति एवं पुलिस अधीक्षक ने छात्रों का किया मार्गदर्शन।

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत आज तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ किशन यादव एवं शिवपुरी जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचैन ढोलकर भूटिया उपस्थित हुईं। दोनों अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यादव ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के साथ अपने करियर का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ें तथा शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का भी विकास करें।
वहीं, शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचैन ढोलकर भूटिया ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, जीवन में सफलता प्राप्त करने तथा नशे से दूर रहने के संबंध में प्रेरणादायक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, सही संगति रखने और जीवन में आने वाली चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। संस्थान द्वारा आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ जीवन, करियर और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129