Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: भगवान शिव की नगरी शिवपुरी में श्रावण मास में आस्था का दिखा अद्भुत नजारा, महिलाओं ने निकाली दूसरी बार कांवड़ यात्रा

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* "हर हर महादेव" के जयकारों से गूंजी शिवपुरी, महिलाओं की कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
* शक्ति का प्रतीकः शिवपुरी में महिलाओं ने कंधे पर उठाई आस्था की कांवड़
shivpuri शिवपुरी। शिव की नगरी शिवपुरी में सावन के पावन महीने में भक्ति का एक और अनुपम दृश्य देखने को मिला। यहाँ महिलाओं द्वारा दूसरी बार विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
रंगीन वस्त्रों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में त्रिशूल, डमरू और कंधों पर गंगाजल से भरी कांवड़ उठाकर नगर भ्रमण किया। यात्रा का शुभारंभ शगुन वाटिका से हुआ और यह प्रमुख मार्ग नवग्रह मंदिर शगुन वाटिका से माधव चौक सदर बाजार होते हुए नीलकंठेश्वर महादेव मंदिन पर जाकर जल चढाने के साथ संपन्न हुई। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलजा शर्मा लवगीकर साथ रहीं। 
"बोल बम-बम", "हर हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों से पूरा शिवपुरी शिवमय हो गया
यात्रा प्रमुख डॉ. सुषमा पांडेय, विभाग संयोजिका महिला समन्वय शिवपुरी ने बताया कि यात्रा के दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठनों और शिवभक्तों द्वारा कांवडियों के लिए जल, शरबत और फल-फूट के स्टॉल लगाए गए। डीजे की धुन पर महिलाएं भजनों पर झूमती हुई चल रही थीं।
बहनों द्वारा निकाली गई कांवड़, यात्रा में सभी वर्ग, सभी समुदाय कि बहनें शामिल हुईं। रास्ते में स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत रखें जिनमें -
* ब्राह्मण समाज की ओर से स्वागत किया गया।
* कमलागंज में पिंकी गोस्वामी और उनके पति राजेश गोस्वामी द्वारा बहनों का पेय पदार्थ देकर स्वागत किया गया। 
* मारवाड़ी समाज की ओर से जिसकी सचिव विनीता जी ने कांवड यात्रा का स्वागत किया।
* ऋषिकेश पांडे और उनके मित्रों द्वारा कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया।
* उमा उपाध्याय जी एवं मीरा राठौर जी द्वारा आशीष इलेक्ट्रिकल पर स्वागत रखा गया।
* मां अंबे एसोसिएशन द्वारा कांवड़ यात्री महिलाओं का बहनों का स्वागत मधुरम स्वीट पर किया गया।
* कल्चुरी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अमित शिवहरे द्वारा कमला गंज पर स्वागत किया गया।
* प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से गजेन्द्र शिवारी जी की टीम ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
* मनीष गोयल बर्तन वाले एवं गौरव खंडेलवाल टूडे कनेक्शन द्वारा स्वागत किया गया।
* कमलागंज, निवासियों ने कामड़ यात्रा का बहुत सुंदर स्वागत किया।
* अग्रवाल समाज द्वारा जिसकी अध्यक्ष रेखा अग्रवाल हैं, माधव चौक पर स्वागत किया गया।
* भारत विकास परिषद से मणिकर्णिका, ऋतु गोयल द्वारा स्वागत किया गया।
* सदर बाजार मारवाड़ी, समाज की ओर से बबीता अग्रवाल नेहामंगल तृप्ति जैन द्वारा स्वागत किया गया।
महत्वपूर्ण बातेंः
उद्देश्यः आयोजकों का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में धार्मिक चेतना जगाना और नारी शक्ति को प्रदर्शित करना है।
सुरक्षाः यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ट्रेफिक को डायवर्ट कर पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी।
विशेष आकर्षणः यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई। कई महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ कांवड़ उठाई जो श्रद्धा का प्रतीक बना।
आयोजकों का बयानः
यात्रा की संयोजिका ने कहा, "पिछले साल मिली सफलता के बाद इस बार हमने दूसरी कांवड़ यात्रा निकाली। शिवपुरी की महिलाओं ने साबित कर दिया कि आस्था में कोई भेद नहीं होता। हम महादेव से प्रार्थना करती हैं कि सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे।"
समाज का सहयोग :-
स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर महिलाओं का स्वागत किया। शिवपुरी को "शिव की नगरी" कहा जाता हैं और यहां महिलाओं की इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।

















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129