Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: बच्चों के लिए मासिक संस्कार शाला का हुआ शुभारंभ

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा देना भी मूल कार्य: समीर गांधी
शिवपुरी। परिमल समाज कल्याण समिति शिवपुरी द्वारा बच्चों की मानसिक वृद्धि एवं श्रेष्ठ नागरिक बनाने की दिशा में मासिक संस्कार शाला का शुभारंभ स्थानीय आर्य समाज मंदिर से किया,जिसमें सभी बच्चों ने एक साथ हवन कर पहले राष्ट्र कल्याण की आहुति व तदुपरांत बौद्धिक ग्रहण किया।
सामूहिक हवन के उपरांत बच्चों को संबोधित करते हुए वैदिक विद्वान समीर गांधी ने कहा कि माता पिता की सेवा, गुरुओं की सेवा,विद्वान अतिथियों के आगमन पर उनका सत्कार,मूक पशु पक्षियों को अन्न जल देना प्रत्येक बच्चे युवा का कर्तव्य है,यही वास्तविक धर्म है,जिसे ईश्वरीय कृपा से किया जा सकता है।जल, वायु,भूमि,अग्नि,आकाश इन सभी का हम पर ऋण है,क्योंकि इनका प्रतिदिन हम उपयोग करते हैं,इसे सबने फ्री यानी मुफ़्त का समझ लिया है,पर ये मुफ्त में नहीं है,इनको  बचाए रखना,बढ़ोतरी करना यह सभी का दायित्व है,प्रतिदिन हवन कर हम इस ऋण को चुका सकते है,प्रकृति को सँवार सकते है।
समीर गांधी ने कहा कि प्रत्येक बच्चा व युवा देश की धरोहर है,देश का भविष्य है,परन्तु युवाओं की तरफ ध्यान देने का समय किसी के पास नहीं है,इसी बात को ध्यान रखते हुए परिमल समाज कल्याण समिति ने यह संस्कार शाला प्रारंभ की है,जिसका उद्देश्य देश के भविष्य कर्णधारों के मन में संस्कारों की वृद्धि करते हुए उन्हें देश का सच्चा और अच्छा देश भक्त नागरिक बनाना है।सभी को इस कार्य में सहयोग करना चाहिए।
परिमल समिति के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि अगले माह से बच्चों को निशुल्क ज्ञानप्रद पुस्तक देने के साथ साथ वैदिक मंत्र कंठस्थ व प्रतिदिन के व्यवहारिक विषयों पर चर्चा व प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों के ज्ञान में वृद्धि व उनकी नैसर्गिक प्रतिभा को निखार देने का उपक्रम किया जाएगा।
इस आयोजन में वैदिक मंत्रों के साथ सामूहिक हवन के साथ बच्चों ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।राष्ट्र कल्याण की आहुतियाँ जब एक साथ प्रदान की तो पूरा वातावरण सुगंधित हो गया,जिससे सभी का मन हर्षित व प्रफुल्लित हो गया।प्रारंभिक शाला में 40 से अधिक बच्चे व उनके पालक मौजूद रहे,हर माह इस संख्या में वृद्धि कर नौनिहालों को संस्कार देने का प्रयत्न ईमानदारी से किया जाएगा।
इस अवसर पर मनोज अग्रवाल,संजय ढींगरा,कपिल मंगल,नमन विरमानी,सचिन सोनी,परमाल यादव,प्रदीप सोनी,वंदना शिवहरे,सुगंधा शर्मा,रीता अग्रवाल,सरिता अग्रवाल,रोमेश अग्रवाल की विशेष भूमिका रही।आभार कपिल मंगल ने सभी का व्यक्त किया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129