Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: आज 25 अगस्त से भोपाल, ग्वालियर, भोपाल एक्सप्रेस एलएचबी रेक के साथ चलेगी, 3 रेक में से 1 रेक को बदला जा रहा है lhb में

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं आधुनिक रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में पश्चिम मध्य रेल द्वारा ट्रेन संख्या 12197/12198 भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस के एक आईसीएफ रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित किया जा रहा है। यह परिवर्तन 25 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।
वर्तमान में इस ट्रेन के कुल 03 रेक हैं, जिनमें से 01 रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित किया जाएगा। शेष 02 रेक फिलहाल 21 आईसीएफ कोच की वर्तमान संरचना के साथ संचालित होते रहेंगे।
ट्रेन संख्या 12197 भोपाल–ग्वालियर एक्सप्रेस तथा 12198 ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस के एक रेक की वर्तमान कोच संरचना में 21 आईसीएफ कोच हैं। एलएचबी रेक में परिवर्तन के बाद इसकी संशोधित संरचना 18 एलएचबी कोच की होगी। संशोधित संरचना में एलएचबी प्रकार के कोच शामिल किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आधुनिक कोचों में यात्रा का लाभ मिलेगा।
एलएचबी कोच संरचना- उक्त तिथि से एक रैक 12 सामान्य श्रेणी, 3 स्लीपर, 1 थर्ड एसी, 1 एलएसआरडी एवं 1 जनरेटरकार सहित कुल 18 कोच होंगें।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों से प्राप्त करें।
Composition changed from 21 ICF coaches to 18 LHB consisting 12 GS , 3 SL, 1 3A, 1-1 SLRD/EOG.
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129