कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार, 31 जुलाई को दोपहर 01:00 बजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश के पूजन के साथहुई, जिसके बाद अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। चौपाइयों की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। साथ में भगवान श्री राम के भजन भी गुंजायमान होते रहे। इसके अगले दिन शनिवार, 1 अगस्त को दोपहर 01:00 बजे रामायण पाठ का पूर्णाहूति के साथ प्रसाद वितरण कर विधिवत समापन हुआ। इस पूरे धार्मिक आयोजन की विनीत एवं संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त बाल शिक्षा निकेतन परिवार (गांधी कॉलोनी, शिवपुरी) का सराहनीय सहयोग रहा।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें