#mamakadhamakanews: दिखाई दिया टाइगर, माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से होकर गुजरी शिवपुरी झांसी रोड पर हरियाली के बीच खड़ा था तांडव!, लोग बोले, "टाइगर है उसके साथ बच्चे भी हैं, तभी एक और आवाज आई 5, 6 बच्चे हैं, किसी ने सीटी बजाई तो किसी में कहा फ्री में दिख गया", देखिए video
shivpuri शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व वर्षाकाल में वैसे तो पर्यटकों के लिए बंद है लेकिन माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से होकर गुजरी शिवपुरी झांसी रोड पर सेलिंग क्लब गेट से आगे कभी कभी टाइगर की मौजूदगी देखी जाती रही है। इसी के चलते आज शनिवार को कुछ राहगीरों को टाइगर के दीदार हुए जिसका video वायरल हो गया है। दरअसल शनिवार को बड़ी संख्या में लोग दतिया मां पीताम्बरा के दर्शन के लिए जाते हैं उन्हें टाइगर के भी दीदार हुए। जिस दौरान टाइगर को कैमरे में कैद किया गया लोग आपस में बातचीत करते सुनाई दिए।किसी ने कहा टाइगर है उसके साथ बच्चे भी हैं, तभी एक और आवाज आई 5, 6 बच्चे हैं, किसी ने सीटी बजाई तो किसी में कहा फ्री में दिख गया। कुलमिलाकर लोगों ने तरह तरह की बातचीत करते हुए कुछ देर हरियाली के बीच खड़े रहे टाइगर के दीदार किए हालाकि वह अकेला ही नजर आया जो सम्भवतया तांडव हो सकता है। इस बारे में माधव टाइगर रिजर्व के अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें