Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आते ही महोली में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पुनः उसी स्थान पर स्थापित

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*“वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का सम्मान हमारी गौरवशाली विरासत और वीरता का सम्मान है”
*तीन दिन से चल रहे आंदोलन के बाद प्रशासन ने पुनः स्थापित की प्रतिमा, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
*अशोकनगर/गुना/ग्वालियर। चंदेरी क्षेत्र के महोली गांव में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाए जाने का मामला केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित कर दिया है। 10 अगस्त की रात महोली तिराहे पर स्थानीय लोगों द्वारा सम्मान स्वरूप स्थापित की गई प्रतिमा की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने उसे जब्त कर लिया था, जिसके विरोध में क्षेत्रवासियों द्वारा 12 अगस्त से आंदोलन किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आते ही केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की, जिसके बाद प्रशासन ने प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित कर दिया।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आते ही प्रशासन ने लिया त्वरित निर्णय
मामले की जानकारी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन द्वारा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया।
10 अगस्त की रात स्थापित की गई थी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा
विदित रहे कि महोली तिराहे पर 10 अगस्त की रात कुछ स्थानीय लोगों द्वारा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रतिमा को जब्त कर लिया गया था। प्रतिमा हटाए जाने के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी उत्पन्न हुई और उन्होंने इसके विरोध में आंदोलन शुरू किया।
केंद्रीय मंत्री ने मौके पर भेजे स्थानीय जनप्रतिनिधि
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समाज की भावनाओं और मांग को समझते हुए पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, चंदेरी विधायक जगन्नाथ रघुवंशी, रामगोपाल राजपूत लोधी, भाजपा अशोकनगर जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लोधी समाज के बीच भेजकर संवाद कराया। जनप्रतिनिधियों ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा समाज की इच्छा और भावनाओं के अनुरूप ही स्थापित की जाएगी। केन्द्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान और समाज की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हुए इस विषय में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद प्रशासन द्वारा उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए प्रतिमा पुनः स्थापित कर दी गई। प्रतिमा पुनः स्थापित होने के बाद क्षेत्र में लोगों ने संतोष व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129