Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: नागुली विद्यालय में उच्च श्रेणी शिक्षक सट्टूराम जाटव को दी भावभीनी विदाई

शनिवार, 1 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
नागुली, (पिछोर) 31 जुलाई। शासकीय माध्यमिक विद्यालय, नागुली में उच्च श्रेणी शिक्षक श्री सट्टूराम जाटव के सेवानिवृत्ति अवसर पर गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षक, संकुल प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर श्री जाटव के दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व संकुल प्राचार्य पृहलाद सिंह गंधर्व, संकुल श्री नारायण सिंह लोधी, विवेक कुमार मिश्रा, खलक सिंह जाटव संकुल से उपस्थित रहे। इसके साथ ही खोड़ संकुल से आनंद कुमार नीखरा, पूर्व प्राचार्य जाटव जी तथा चिंटूलाल प्रजापति दरगवां से संतोष कुमार गुप्ता एवं जहार सिंह लोधी, डंगरिया से सुनील कुमार शर्मा तथा रवीकांत उदयनिया, बक्सनपुर से राम कुमार लोधी एवं अशोक कुमार लोधी, सिमरा उदयपुरा से महिला शिक्षिकाएँ एवं माध्यमिक विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। नादिया नयाखेड़े से तेज प्रकाश परिहार, पूर्व पदस्थ सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बाल मुकुंद पुरोहित श्री राम गोपालगुपता चंदावनी से श्री चौहान साहब सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में अतिथियों ने श्री सट्टूराम जाटव का श्रीफल, नारियल, शॉल एवं पुष्पमालाओं से सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने कहा कि श्री जाटव ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए विद्यार्थियों और सहकर्मियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
कार्यक्रम के अंत में श्री सट्टूराम जाटव द्वारा सभी अतिथियों के लिए चाय, नाश्ता एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई। समारोह स्नेहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129