Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारी ने जरुरत मंद के लिए किया रक्तदान

शनिवार, 1 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला मुख्यालय स्थित श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक में कार्यरत एक वार्ड बॉय आकाश कुशवाह ने मानवता का परिचय दिया और मैडिकल कॉलेज में रक्त के लिए भटक रहे जरूरतमंद को स्वयं आगे आकर रक्तदान कर रक्त उपलब्ध कराया। इस कार्य की मैडिकल कॉलेज डीन सहित रक्तकोष टीम व सभी चिकित्सको एवं सुरक्षाकर्मियों ने इस कार्य को सराहा और इस कार्य से कार्य से कई रक्तदाता भी प्रभावित हुए। बताना होगा कि मेडिकल कॉलेज में मरीज  ललिता आदिवासी को रक्त की आवश्यकता थी इसे लेकर मरीज के परिजन रक्त के लिए मेडिकल कॉलेज में इधर उधर भटक रहे थे, तभी उन्हें मेडिकल कॉलेज में कार्यरत वार्डबॉय आकाश कुशवाह  को जब इस।संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने आगे आकर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराते हुए स्वयं रक्तदान किया और इस कार्य से अन्य रक्तदाताओं को भी प्रभावित करने का अनुकरणीय कार्य किया। बता दे कि समय समय पर जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते हुए आकाश कुशवाह ने यह 5वीं बार रक्तदान किया। इस प्रेरक कार्य के लिए सभी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक कर्मचारियों  ने रक्तदान करने वाले आकाश कुशवाह के इस सेवा कार्य को सराहा।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129