Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: जिला स्तरीय 'नशा मुक्त भारत' कार्यक्रम में नंदीश्वर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

शनिवार, 1 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
खनियांधाना। मेरा युवा भारत (MY Bharat) संस्था द्वारा आयोजित जिला स्तरीय "नशा मुक्त भारत" कार्यक्रम का आयोजन जिला शिवपुरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री नंदीश्वर विद्यालय, चेतनबाग, खनियांधाना के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, सामूहिक गीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तथा रील मेकिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिभा एवं उत्कृष्ट तैयारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों, निर्णायकों एवं आयोजकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सामाजिक संदेश को अत्यंत सराहनीय बताया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति के प्रभावशाली संदेश ने सभी का मन मोह लिया तथा विद्यालय की भरपूर प्रशंसा की गई।
विद्यालय परिवार का मानना है कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, लगन, अनुशासन तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को इस उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने की कामना की।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129