Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: एसपी यांगचेन का आदेश, कृपाल सिंह राठौड़ साइबर सेल प्रभारी, दीपक गौतम प्रभारी शिकायत शाखा बने

शनिवार, 22 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि दोनों अधिकारी तत्काल अपने नए कार्य स्थल पर आमद (जॉइनिंग) देना सुनिश्चित करें। इस पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक (ग्वालियर जोन), उप पुलिस महानिरीक्षक (ग्वालियर रेंज), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल) और शिवपुरी जिले के सभी थाना प्रभारियों सहित संबंधित विभागों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
  • कृपाल सिंह राठौड़ (निरीक्षक): इन्हें पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी साइबर सेल के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • दीपक गौतम (निरीक्षक): इन्हें पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी शिकायत शाखा की कमान सौंपी गई है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129