Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: समाजसेवी धर्मेंद्र अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश मंत्री

रविवार, 23 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा शिवपुरी निवासी श्री धर्मेंद्र अग्रवाल को संगठन में प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से यह नियुक्ति 19 अगस्त 2026 को जारी पत्र के माध्यम से की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री धर्मेंद्र अग्रवाल के समाजसेवा के प्रति समर्पण, सेवा भावी कार्यों एवं समाज में व्यापक प्रभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगी।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्री अभय कुमार अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री धर्मेंद्र अग्रवाल संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज को संगठित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नव नियुक्त प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र अग्रवाल ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, सेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
श्री धर्मेंद्र अग्रवाल की नियुक्ति पर अग्रवाल समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129