Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

बुधवार, 19 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर शिवपुरी के शिवाय पैलेस में फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ फोटोग्राफरों के साथ पत्रकारिता जगत से जुड़े वरिष्ठजनों ने सहभागिता की। इस दौरान फोटोग्राफी के महत्व और फोटोग्राफरों की भूमिका पर विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल, संजीव भांजल, राजू यादव ग्वाल, मणिका शर्मा, वरिष्ठ फोटोग्राफर ब्रज दुबे एवं रफीक अहमद मौजूद रहे। फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि समाज, इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाओं को कैमरे में सुरक्षित रखने का माध्यम है। एक तस्वीर कई बार उन भावनाओं और घटनाओं को बयां कर देती है, जिन्हें शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल होता है। पत्रकारिता और फोटोग्राफी एक-दूसरे के पूरक हैं और किसी घटना को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने में फोटोग्राफरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कार्यक्रम में सहयोगी फोटोग्राफरों में विवेक श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र जोशी, सुनील कुशवाह, मनोज धाकड़, मुकेश यादव, पप्पू भाई, वरुण भार्गव, राजेश कुलश्रेष्ठ, नितिन शर्मा, अंकित जैन, राहुल भोला, हेमंत धाकड़, मनीष कुशवाह, विकास धाकड़, हेमंत शर्मा, अनिल बैरागी, सतीश शाक्य, प्रदीप सिंह, नीरज वाम्मया,मोनू नामदेव,रेहमान खान, खालिद खान,अजय दिवाकर, अजीत,शशिकांत जगताप,सहित अन्य फोटोग्राफर उपस्थित रहे।
विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में फोटोग्राफरों के कार्य और योगदान को सराहा गया तथा सभी को फोटोग्राफी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अंकित जैन ने किया, और आभार व्यक्त विवेक श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129