Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: यातायात पुलिस ने यातायात पाठशाला का किया आयोजन

बुधवार, 19 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। यातायात पुलिस ने यातायात पाठशाला का बुधवार को आयोजन किया।
जिसमें छात्रों को यातायात नियमों, रहवीर योजना, हिट एंड रन योजना एवं पीएम राहत योजना के बारे में जानकारी दी गई। 
छात्रों को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। वर्ष 2025 में शिवपुरी जिले में बिना हेलमेट धारण किए हुए दो पहिया वाहन चालकों की 410 सड़क दुर्घटना में 67 लोगों की मौत हो गई एवं शिवपुरी जिले में 1 जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक कुल 223 सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट धारण किए हुए 61 लोगों की मौत हो गई। 
यह आंकड़ा अपने आप में बहुत बड़ा है।
छात्रों को आंकड़ों सहित हेलमेट की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई एवं उन्हें हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, हैप्पी डेज की डायरेक्टर श्रीमती गीता जी दीवान, प्रिंसिपल अंजू शर्मा एवं समस्त छात्र उपस्थित थे।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129